शेयर मंथन में खोजें

वी-मार्ट (V-Mart) ने दी अपने स्टोरों से 2,000 रुपये निकालने की मंजूरी

खबरों के अनुसार वी-मार्ट (V-Mart) ने नोटबंदी के चलते अपने स्टोरों से एटीएम कार्ड द्वारा 2,000 रुपये की नकदी निकालने की मंजूरी दे दी है।

देश भर के 116 शहरों में वी-मार्ट के 136 स्टोर हैं, जिनमें टीयर II और III शहरों में कंपनी का मजबूत नेटवर्क है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी परिपत्र के तहत डेबिट कार्ड के जरिये नकदी निकालने के लिए सभी पीओएस ईडीसी उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बीएसई में शुक्रवार को वी-मार्ट का शेयर 25.40 रुपये या 5.07% की भारी गिरावट के साथ 475.10 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 कारोबारी हफ्तों में कंपनी का शेयर 682.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 425.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख