शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सहायक कंपनी ने खरीदी हिस्सेदारी

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सहायक कंपनी भारती एयरटेल इंटरनेशनल (नीदरलैंड्स) ने एक कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है।

भारती एयरटेल इंटरनेशनल ने अपनी सहायक कंपनी 'एयरटेल' द्वारा इकोनेट वायरलेस की एयरटेल नाइजीरिया में पूरी 4.2% हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके साथ ही कंपनी की एयरटेल नाइजीरिया में हिस्सेदारी बढ़ कर 83.25% हो गयी है।
बीएसई में शुक्रवार को भारती एयरटेल का शेयर 0.65 रुपये या 0.22% की मामूली गिरावट के साथ 300.85 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 कारोबारी हफ्तों में कंपनी का शेयर 384.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 282.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख