शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : पुंज लॉयड, ल्युपिन, पीएनबी, वेदांत और इंडियन ऑयल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें पुंज लॉयड, ल्युपिन, पीएनबी, वेदांत और इंडियन ऑयल शामिल हैं।

पुंज लॉयड : कंपनी का तिमाही घाटा 226.4 करोड़ रुपये से घट कर 225.8 करोड़ रुपये रहा।
मैन इन्फ्रा : कंपनी का तिमाही लाभ 73.1% की बढ़त के साथ 16.1 करोड़ रुपये रहा।
ल्युपिन : ल्युपिन की स्विस इकाई को अंतरा कैप्सूल के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।
इंडियन ऑयल : कंपनी ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर दी है।
स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर : बैंक ने एमसीएलआर में बदलाव किया है।
आरबीएल बैंक : बैंक को आरबीआई से जीआईएफटी सिटी में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र खोलने की मंजूरी मिली है।
साउथ इंडियन बैंक : साउथ इंडियन बैंक ने विभिन्न अवधियों के लिए एमसीएलआर में संशोधन किया है।
पीएनबी : पीएनबी ने एमसीएलआर में 10 आधार अंकों तक की कटौती की है।
वरुण बेवरेजेज : कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 3 दिसंबर को होगी, जिसमें गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
वेदांत : वेदांत ने 200 करोड़ रुपये मूल्य के एनसीडी जारी करने की मंजूरी दे दी। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख