शेयर मंथन में खोजें

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) को हुआ 225.8 करोड़ रुपये का घाटा

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 225.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी 226.4 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 1008.9 करोड़ रुपये से 1.3% घट कर 995.7 करोड़ रुपये रह गयी। कमजोर नतीजों से पुंज लॉयड के शेयर में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।
बीएसई में पुंज लॉयड का शेयर बुधवार के 20.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 20.50 रुपये पर खुला है। करीब 10.10 बजे यह 0.60 रुपये या 2.92% की कमजोरी के साथ 19.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख