शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के वाहनों की बिक्री बढ़ी

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने नवंबर के बिक्री आँकड़ों की घोषणा कर दी है।

नवंबर 2015 में हुई 37,455 मोटरसाइकिलों की बिक्री के मुकाबले नवंबर 2016 के दौरान कंपनी की 52,359 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 40% अधिक है। इसके अलावा नवंबर 2016 के दौरान इसके वाहनों की कुल बिक्री 57,313 रही, जो नवंबर 2015 के दौरान हुई कुल 40,769 वाहनों की बिक्री से 41% अधिक है।
बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर बुधवार के 21675.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 21675.40 रुपये पर खुला है। करीब 11.45 बजे यह 572.70 रुपये या 2.64% की मजबूती के साथ 22248.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख