शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज लैब (Dr. Reddys Lab) ने किया शेयरों का आवंटन

डॉ रेड्डीज लैब (Dr. Reddys Lab) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी की नामांकन और पारिश्रमिक समिति की बैठक शुक्रवार को हुई, जिसमें कर्मचारी स्टॉक विकल्क योजना के तहत 5 रुपये मूल कीमत के 8,905 इक्विटी शेयरों और एडीआर स्टॉक विकल्प योजना-2007 के तहत 5 रुपये मूल कीमत के 6,945 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया गया।
बीएसई में डॉ रेड्डीज लैब का शेयर शुक्रवार को 3,179.75 रुपये पर बंद होकर आज सपाट इसी स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 3,124 रुपये के निचले स्तर तक गिरने के बाद इसने वापसी करते हुए 3,191.60 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। करीब 11.45 बजे यह 8.10 रुपये या 0.25% की हल्की गिरावट के साथ 3,171.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख