शेयर मंथन में खोजें

रुचि सोया (Ruchi Soya) ने इसलिए मिलाया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से हाथ

रुचि सोया (Ruchi Soya) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के साथ साझोदारी की है।

कंपनी ने बैंक के साथ मिल कर विमुद्रीकरण के बाद डिजिटल बैंकिंग के लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों के समर्थन में एक पहल ''किसान कल्याण आयोजन'' की शुरुआत की है। इस पहल के तहत किसानों के लिए शुक्रवार को जागृति सेमिनार आयोजित किया गया था, जिसमें गाँवों से 100 किसानों और कृषि श्रमिक उपस्थित रहे।
बीएसई में रुचि सोया का शेयर शुक्रवार के 19.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 19.95 रुपये पर खुला और 20.30 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। दूसरी ओर इसका आज इसका निचला स्तर 19.60 रुपये रहा है। करीब 12.50 बजे यह 0.05 रुपये या 0.25% की मामूली बढ़त के साथ 19.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख