शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) करेगा मोबाइल एटीएम की शुरुआत

भारत का 5वाँ सबसे बड़ा निजी बैंक यस बैंक (Yes Bank) मोबाइल एटीएम की शुरआत करेगा।

बैंक ने इसके लिए यातायात की प्रसिद्ध मोबाईल ऐप ओला के साथ समझौता किया है। साझेदारी के तहत 10 शहरों (मुंबई, दिल्ली, बैंग्लुरु, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, चंदीगढ़, अहमदाबाद, हैदराबाद और जयपुर) में 30 से अधिक स्थलों पर मोबाइल एटीएम स्थापित किये जायेंगे। मोबाइल एटीएम से नगरवासी किसी भी बैंक के अपने डेबिट कार्ड से अधिकतम 2000 रुपये निकाल सकेंगे।
बीएसई में यस बैंक का शेयर शुक्रवार के 1,150.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,170.00 रुपये पर खुला, जो कि इसका उच्च स्तर भी रहा है। दूसरी ओर इसका आज इसका निचला स्तर 1,150.00 रुपये रहा है। करीब 1.30 बजे यह 16.25 रुपये या 1.41% की बढ़त के साथ 1,166.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख