शेयर मंथन में खोजें

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) को मिला ठेका

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) को एक साझे उद्यम में ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका चेन्नई मेट्रो स्टेशन परियोजना में निर्माण कार्य के लिए पीजेएससी काइवमेट्रोबड के साथ मिला है, जिसमें इन कंपनियों की हिस्सेदारी का अनुपात 70:30 है। इस ठेके का मूल्य 371.21 करोड़ रुपये और पूरा करने की अवधि 20 महीने है।
बीएसई में आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन का शेयर मंगलवार के 99.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 105.00 रुपये पर खुला है। हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब 10.40 बजे कंपनी का शेयर 1.40 रुपये या 1.40% की बढ़त के साथ 101.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख