शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के उत्पादन में हुई वृद्धि

नवंबर 2015 की तुलना में नवंबर 2016 में जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के उत्पादन में बढ़त हुई है।

कंपनी ने नवंबर 2016 के दौरान 12.27 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन किया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 8.45 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन किया था, जो 45% वृद्धि को दर्शाता है। इसके अलावा रोल्ड उत्पादों (सपाट) का उत्पादन 5.19 लाख टन से 71% बढ़ कर 8.87 लाख टन रहा। हालांकि इसका लंबे रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 2.25 लाख टन से 2% घट कर 2.21 लाख टन रह गया।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर मंगलवार के 1,647.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 1,650.00 रुपये पर खुला, मगर गिरावट के कारण जल्दी ही यह लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 6.55 रुपये या 0.40% की बढ़त के साथ 1,641.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख