शेयर मंथन में खोजें

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने किये डिबेंचर आवंटित

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने बीएसई को डिबेंचरों के आवंटन की जानकारी दी है।

कंपनी की डिबेंचर आवंटन समिति ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले सुरक्षित, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये हैं। कंपनी ने इन डिबेंचरों को बीएसई के डब्ल्यूडीएम सेगमेंट में सूचिबद्ध करने का प्रस्ताव भी रखा है।
आज बजाज फाइनेंस के शेयर में कमजोरी का रुख दिखा है। बीएसई में कंपनी का शेयर गुरुवार के 910.95 रुपये पर बंद होकर आज मामूली गिरावट के साथ 910.00 रुपये पर खुला। करीब 2.40 बजे कंपनी का शेयर 13.35 रुपये या 1.47% की गिरावट के साथ 897.60 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,180.00 रुपये और निचला स्तर 535.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख