शेयर मंथन में खोजें

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

गुरुवार को कंपनी की असाधारण आम बैठक हुई, जिसमें केलेडियम इन्वेस्टमेंट पीटीई को वरीयता के आधार पर 712.70 रुपये प्रति शेयर की दर से 10 रुपये मूल कीमत के 47.80 लाख इक्विटी शेयर जारी करने के प्रस्ताव को पर्याप्त बहुमत से मंजूरी दी गई।
बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर गुरुवार के 557.55 रुपये पर बंद होकर आज बढ़त के साथ 562.10 रुपये पर खुला और 571.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3.10 बजे कंपनी का शेयर 2.45 रुपये या 0.44% की मामूली बढ़त के साथ 560.00 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 796.25 रुपये और निचला स्तर 348.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख