शेयर मंथन में खोजें

इसलिए होगी जस्ट डायल (Just Dial) के शेयरधारकों की बैठक

जस्ट डायल (Just Dial) के शेयरधारकों की बैठक 17 जनवरी 2017 को होगी।

मुंबई उच्च न्यायालय ने 9 दिसंबर 2016 को कंपनी को इसके इक्विटी शेयरधारकों की बैठक बुलाने का आदेश दिया। उस बैठक में जस्ट डायल और जस्ट डायल ग्लोबल तथा उनके शेयरधारकों और लेनदारों के बीच प्रस्तावित व्यवस्था की योजना पर शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी।
बीएसई में जस्ट डायल का शेयर शुक्रवार के 382.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 381.00 रुपये पर खुला। अधिकतर समय लाल निशान पर रहते हुए करीब 2.30 बजे कंपनी का शेयर 3.80 रुपये या 0.99% की कमजोरी के साथ 378.55 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 930.55 रुपये और निचला स्तर 354.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख