शेयर मंथन में खोजें

सीईएससी (CESC) को हुआ 242 करोड़ रुपये का मुनाफा

सीईएससी (CESC) ने 30 सितंबर 2016 को समाप्त दूसरी तिमाही के वित्तीय वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 242 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 235 करोड़ रुपये था। कुल आय पिछले साल की समान तिमाही की 1,832 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,048 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में सीईएससी का शेयर शुक्रवार के 623.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 622.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 1 बजे तक लाल निशान पर रहने के बाद इसमें एक उछाल आयी। करीब 3.15 बजे कंपनी का शेयर 1.75 रुपये या 0.28% की मामूली कमजोरी के साथ 621.75 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 683.45 रुपये और निचला स्तर 404.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख