शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) की सहायक कंपनी करेगी संयंत्र की शुरुआत

जिंदल स्टील (Jindal Steel) की सहायक कंपनी जिंदल पावर अपना संयंत्र शुरू करेगी।

कंपनी को छत्तीसगढ़ के तमनार में स्थित अपने 4X600 मेगावाट ऊर्जा संयंत्र की चौथी और अंतिम इकाई की शुरुआत के लिए बतौर "ऑपरेशन की वाणिज्यिक तारीख" 12 दिसंबर मिली है।
बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर मंगलवार के 76.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 77.10 रुपये पर खुला है। आज हल्की बढ़त के साथ शुरुआत के बाद यह लाल रेखा के आस-पास ही रहा है। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 0.10 रुपये या 0.13% की मामूली गिरावट के साथ 76.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख