शेयर मंथन में खोजें

प्रिज्म सीमेंट (Prism Cement) ने जुटाये 200 करोड़ रुपये

प्रिज्म सीमेंट (Prism Cement) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 200 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति वाले सुरक्षित, रेटेड, सूचिबद्ध, कर योग्य, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं। 29 अप्रैल 2020 को परिपक्व होने वाले इन डिबेंचरों पर 9.25% की कूपन दर है।
बीएसई में प्रिज्म सीमेंट का शेयर मंगलवार के 87.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 87.80 रुपये पर खुला है। आज हल्की बढ़त के साथ शुरुआत के बाद यह शुरू में ही लाल रेखा से नीचे चला गया। करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 1.55 रुपये या 1.77% की गिरावट के साथ 86.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख