शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) को इसलिए मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

मंगलवार को जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में 750 करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी गयी। इन डिबेंचरों को प्रआइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किया जायेगा। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का शेयर मंगलवार के 56.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 57.10 पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद इसमें लगातार बढ़त जारी रही है। करीब 12.10 बजे यह 2.95 रुपये या 5.21% की मजबूती के साथ 59.55 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 88.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि 53.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख