शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) ने बढ़ाये 2 उत्पादों के दाम

आईटीसी (ITC) ने अपने 2 सिगरेट उत्पादों के दाम बढ़ा दिये हैं।

खबरों के अनुसार कंपनी ने गोल्ड फ्लैक और नेवी कट के दाम बढ़ायें हैं। गोल्ड फ्लैक के 10 सिगरेट वाले पैकेट की कीमत 78 रुपये से बढ़ा कर 89 रुपये और नेवी कट के पैकेट की कीमत 79 रुपये से बढ़ा कर 90 रुपये कर दी गयी है। कंपनी की तरफ से इन उत्पादों की कीमत बढ़ाने की वजह फिलहाल नहीं बतायी गयी है।
बीएसई में आईटीसी का शेयर मंगलवार के 234.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला। सपाट शुरुआत के बाद इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। करीब साढ़े 12 बजे यह 0.35 रुपये या 0.15% की बढ़त के साथ 234.45 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 266.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि 178.76 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख