शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (State Bank of Tranvancore) ने जुटाये 600 करोड़ रुपये

स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (State Bank of Tranvancore) ने 600 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने यह धन राशि जुटाने के लिए शुक्रवार को बेसल थ्री अतिरिक्त टायर 1 के 10 लाख रुपये प्रति कीमत के 6000 बॉन्डों का आवंटन किया। प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये गये बॉन्डों पर 8.50% की कूपन दर है।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर का शेयर 5.70 रुपये या 1.08% की बढ़त के साथ 533.00 रुपये पर बंद हुआ। इसका पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 615.00 रुपये और निचला स्तर 360.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख