शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने घोषित किये वित्तीय नतीजे

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में रहे 16.01 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का शुद्ध लाभ 2218.85% की बढ़त के साथ 371.25 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान महिंद्रा फाइनेंशियल की शुद्ध आमदनी 1,734.56 करोड़ रुपये से 25.82% की बढ़ोतरी के साथ 2,182.45 करोड़ रुपये हो गयी। उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 507.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 523.80 रुपये पर खुला। कारोबार के मध्य में यह 523.80 रुपये तक चढ़ा औऱ 477.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 17.55 रुपये या 3.46% की कमजोरी के साथ 490.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख