शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एनसीसी, फाइजर, अशोक लेलैंड, भारत बिजली, बायोकॉन और केनरा बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एनसीसी, फाइजर, अशोक लेलैंड, भारत बिजली, बायोकॉन और केनरा बैंक शामिल हैं।

एनसीसी - कंपनी 30 जनवरी को क्यूआईपी के माध्यम से वित्त जुटाने पर विचार करेगी।
एवरेस्ट इंडस्ट्रीज - कंपनी को 14 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 9 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
फाइजर - दवा कंपनी फाइजर ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 87.24 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
अशोक लेलैंड - अशोक लेलैंड को वीआरएल लॉजिस्टिक्स से 1,200 ट्रकों का ठेका प्राप्त हुआ है।
सिटी केबल - कंपनी का तिमाही घाटा 33 करोड़ रुपये के मुकाबले 32 करोड़ रुपये रहा।
भारत बिजली - भारत बिजली का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफा 189% की बढ़त के साथ 9.6 करोड़ रुपये रहा।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज - कंपनी का तिमाही मुनाफा 18% बढ़ कर 239.1 करोड़ रुपये रहा।
बायोकॉन - बायोकॉन के तिमाही मुनाफे में 46.4% और आमदनी में 1.9% की बढ़त हुई।
केनरा बैंक - सालाना आधार पर बैंक का तीसरी तिमाही का मुनाफा 62.1% घट कर 125.7 करोड़ रुपये रह गया।
भारत इलेट्रॉनिक्स - कंपनी का बोर्ड शेयरों की वापस खरीद पर चर्चा करेगा। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख