शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक (Canara Bank) की आमदनी बढ़ी, मगर मुनाफा घटा

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में केनरा बैंक (Canara Bank) के मुनाफे में 60.93% की गिरावट दर्ज की गयी।

बैंक का मुनाफा 321.88 करोड़ रुपये से घट कर 125.75 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसकी कुल आमदनी में 2.16% की हल्की वृद्धि दर्ज की गयी जो कि 12,079.37 करोड़ रुपये के मुकाबले 12,341.09 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर केनरा बैंक की एनपीए 25,165.6 करोड़ रुपये की तुलना में 25,295 करोड़ रुपये हो गयी। उधर कमजोर तिमाही नतीजों का असर केनरा बैंक के शेयर पर पड़ा। बीएसई में बैंक का शेयर 379.60 रुपये के बंद भाव के मुकाबले हरे निशान में 383.00 रुपये पर खुला, मगर 369.45 रुपये तक फिसल गया। करीब 10.50 बजे यह 8.75 रुपये या 2.31% की कमजोरी के साथ 370.85 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख