शेयर मंथन में खोजें

18% अधिक रहा पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) का मुनाफा

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के मुनाफे में 18% की बढ़त हुई।

कंपनी का मुनाफा 202.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 239.1 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी में 15.6% की वृद्धि हुई और यह 1,334 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,542.9 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा पिडिलाइट का एबिटा 29.1% बढ़ कर 370.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 21.5% की तुलना में 24% हो गया। दूसरी ओर बीएसई में कंपनी का शेयर 878.10 रुपये के बंद भाव के मुकाबले हरे निशान में 899.95 रुपये पर खुला। करीब सवा 11 बजे यह 11.10 रुपये या 1.26% की मजबूती के साथ 889.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख