शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को एनएचएआई से मिले तीन नये कार्य

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को एनएचएआई (NHAI) से तीन नये कार्य मिले हैं, जिनका कुल मूल्य 5,390 करोड़ रुपये है।

इन कार्यों के तहत कंपनी को एनएच-2 पर गोरहर-खेराटुंडा सेक्शन तथा एनएच-275 में बेंगलुरु-निदागट्टा और निदागट्टा-मैसूर सेक्शन की 6 लेनिंग करनी है। इन ठेकों की अवधि 24 से 30 महीनों की है। उधर बीएसई में 944.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 955.00 रुपये पर खुलने के बाद करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 15.25 रुपये या 1.61% की मजबूती के साथ 959.65 रुपये पर चल रहा है। इससे पहले 27 दिसंबर 2017 को इसके 52 हफ्तों का ऊपरी भाव 1,059.00 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख