शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की टावर व्यापार से बाहर निकलने की योजना

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) मोबाइल टावर व्यापार के विलय और बिक्री के विकल्प तलाश रही है।

खबर है कि कंपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यापार से निकल कर कनेक्टिविटी पर अधिक ध्यान देना चाहती है। भारती एय़रटेल के भारती इन्फ्राटेल पर नियंत्रण के अलावा इसका इंडस टावर्स में 42% हिस्सा है, जो कि करीब 1.23 लाख टावरों के साथ देश की सबसे बड़ी मोबाइल इन्फ्रा कंपनी है।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 427.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 429.50 रुपये पर खुला और 435.35 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 11 बजे यह 7.75 रुपये या 1.81% की मजबूती के साथ 435.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख