शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने किया अमेरिकी कंपनी में निवेश

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) ने एक अमेरिकी कंपनी में निवेश किया है।

विप्रो ने कृत्रिम इंटेलिजेंस-आधारित संवादात्मक कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म एवामो (Avaamo) में 20.20 लाख डॉलर लगाये हैं। इससे कंपनी का एवामों में कुल निवेश 30.20 लाख डॉलर का हो गया है। विप्रो और एवामों के बीच यह नकद सौदा 14 मार्च को पूरा हुआ है।
उधर बीएसई में विप्रो का शेयर 293.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 296.00 रुपये पर खुला। शुरुआत में ही यह थोड़ी गिरावट के साथ 292.10 रुपये तक फिसला। दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास विप्रो के शेयरों में 1.15 रुपये या 0.39% की मजबूती के साथ 294.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख