शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने जुटायी 2,300 करोड़ रुपये की पूँजी

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने 2,300 करोड़ रुपये की पूँजी हासिल की है।

एचडीएफसी बैंक ने गुरुवार को ऐलान किया कि इसने 8.10% की वार्षिक कूपन दर वाले बॉन्ड जारी करने का कार्य पूरा कर लिया है। बैंक द्वारा जारी किये गये बॉन्ड 22 मार्च 2025 को समाप्त होंगे।
उधर बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,880.10 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,898.85 रुपये पर खुला, मगर शुरू में ही लाल निशान में पहुँच गया। इसके बाद से एचडीएफसी बैंक लाल निशान में ही एक सीमित दायरे में रहा है। दोपहर पौने 2 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 5.10 रुपये या 0.27% की कमजोरी के साथ 1,875.00 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख