शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने मिलाया रोल्स रॉयस की सहायक कंपनी से हाथ

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने लक्जरी कार और हवाई इंजन निर्माता रोल्स रॉयस (Rolls Royce) की सहायक कंपनी एमटीयू फ्रीडरिचशैफेन के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया है।

यह समझौता बिजली उत्पादन और रेलवे में इस्तेमाल होने वाले इंजनों के विकास, उत्पादन और विपणन करने के लिए किया गया है। दोनों कंपनियाँ साझेदारी के तहत भारत में एक संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित करेंगी, जिसमें फोर्स मोटर्स का हिस्सा 51% होगा।
बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर 2,782.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,783.10 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 2,924.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 14.00 रुपये या 0.50%% की मजबूती के साथ 2,796.20 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख