शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) लायेगी क्रिएटिव पोर्ट डेवलपमेंट के अधिग्रहण में तेजी

टाटा स्टील (Tata Steel) क्रिएटिव पोर्ट डेवलपमेंट में अधिकांश हिस्सेदारी अधिग्रहित करने में तेजी लायेगी।

इसके जरिये उत्तरी ओडिशा के तट पर सुबरनरेखा बंदरगाह तैयार किया जाना है। कंपनी ने पहले क्रिएटिव पोर्ट में 3% हिस्सेदारी अधिग्रहित की थी, मगर ओडिशा में पट्टे पर जमीन मिल जाने के बाद कंपनी पूरा अधिग्रहण करने को लेकर काफी उत्साहित है। इस बंदरगाह के निर्माण की शुरुआत 3-4 महीनों में शुरू हो सकती है। इस खबर का टाटा स्टील के शेयर पर अच्छा असर दिखा।
उधर बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 575.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 572.50 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 601.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का 19.15 रुपये या 3.33%% की मजबूती के साथ 594.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख