शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) का शेयर 8 महीनों के निचले स्तर पर

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी विप्रो (Wipro) का शेयर आज बीएसई में 4% से ज्यादा की गिरावट के साथ 8 महीनों के निचले स्तर पर पहुँच गया है।

वहीं पिछले 2 सत्रों में इसमें 3% की कमजोरी आयी थी। पिछले तीन महीनों में विप्रो के शेयर ने काफी कमजोर प्रदर्शन किया है। इस अवधि में जहाँ बीएसई सेंसेक्स 4% गिरा, वहीं विप्रो में 10% की गिरावट दर्ज की गयी है। जबकि पिछले तीन महीनों में ही बीएसई आईटी सूचकांक 9% कमजोर हुआ है।
बीएसई में आज विप्रो का शेयर सपाट 285.20 रुपये पर खुल कर लगातार गिरते हुए 272.55 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। सवा 12 बजे के आस-पास यह 12.20 रुपये या 4.28% की कमजोरी के साथ 273.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख