शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी कंपनी ने बढ़ायी फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) में शेयरधारिता

अमेरिकी वैश्विक निवेश प्रबंधन कंपनी ब्लैकरॉक (BlackRock) ने फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) में अपनी हिस्सेदारी 5% तक बढ़ा ली है।

ब्लैकरॉक ने खुले बाजार में फोर्टिस के 86,328 शेयर खरीदे, जिससे कंपनी में इसकी शेयरधारिता 4.99% (2,58,76,044 शेयर) से बढ़ कर 5% (2,59,62,372 शेयर) हो गयी।
उधर बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 143.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 144.00 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 147.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 12 बजे के आस-पास यह 1.90 रुपये या 1.32% की मजबूती के साथ 145.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2018)




Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख