शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) अमेरिका में करेगी संयंत्र की स्थापना

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) अमेरिका के टेक्सास में 50 करोड़ डॉलर के निवेश से एक नया संयंत्र स्थापित करेगी।

जेएसडब्ल्यू स्टील की अमेरिकी इकाई जेएसडब्ल्यू स्टील (यूएसए) ने स्थानीय स्टील उद्योग को विकसित करने के लिए टेक्सास सरकार के साथ करार किया है, जो कि अमेरिकी सरकार की इन्फ्रास्ट्राक्चर के विकास और रोजगार सृजन योजना का हिस्सा है। करार के मुताबिक इस योजना के लिए टेक्सास सरकार कंपनी को 34 लाख डॉलर देगी।
इस खबर का कंपनी के शेयर पर अच्छा असर पड़ा है। बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 293.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 297.25 रुपये पर खुला। करीब 11.40 बजे यह 2.85 रुपये 0.97% की मजबूती के साथ 296.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख