शेयर मंथन में खोजें

5% उछला जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) का शेयर

इंजीनियरिंग और निर्माण सेवा प्रदाता जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) के शेयर में आज 5% की मजबूती आयी है।

कंपनी के शेयर में उछाल इसे 634 करोड़ रुपये के ठेके मिलने से आयी है। प्राप्त कार्यों के तहत कंपनी को दक्षिण भारत में आवासीय और कमर्शियल परियोजना और कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन के लिए ऑफिस परिसर तैयार करना है।
बीएसई में जेएमसी प्रोजेक्ट्स का शेयर 533.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 546.95 रुपये पर खुला और सवा 11 बजे के आस-पास 565.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.40 बजे इसके शेयरों में 28.25 रुपये 5.32% की मजबूती के साथ 561.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख