शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिले 4,353 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को विद्युत प्रसारण और वितरण कारोबार में 4,353 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को अल्जीरिया में 220/60 केवी एयर इंस्युलेटेड सबस्टेशन, इजिप्ट में 200 केवी ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन, ओमान में एयरपोर्ट पर ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने और भारत में 400/220 केवी गैस इंस्युलेटेड सबस्टेशन की स्थापना का कार्य मिला है।
उधर बीएसई में 1,295.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,303.55 रुपये पर खुल कर 1,314.55 रुपये के शिखर तक चढ़ा। थोड़े उतार-चढ़ाव के बीच 3 बजे के आस-पास लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों में 8.90 रुपये या 0.69% की मजबूती के साथ 1,304.05 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख