शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने किया वाहनों की कीमतों में बढ़त का ऐलान

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने अपने सभी वाहनों की कीमतों में 2% बढ़त का ऐलान किया है।

अशोक लेलैंड के वाहनों के नये दाम 1 अप्रैल 2018 से प्रभाव में आयेंगे। कंपनी ने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ती लागत और एआईएस 140 विनियमों के कार्यान्वयन को पूरा करने के लिए इजाफा किया है।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 144.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 145.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 146.60 रुपये और निचला स्तर 142.50 रुपये रहा है। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपये 0.49% की मजबूती के साथ 144.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख