शेयर मंथन में खोजें

इसलिए मिली ल्युपिन (Lupin) को यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

भारतीय दवाई कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को अमेरिकी बाजार में क्लोबेटसोल प्रोपियोनेट स्प्रे की बिक्री के लिए दवा नियामक ने हरी झंडी दिखायी है, जिसका इस्तेमाल प्लाक त्वचा रोग के इलाज में किया जाता है। ल्युपिन का यह उत्पाद गैल्डर्मा लैबोरेटरीज के क्लोबेक्स का जेनेरिक संस्करण है।
उधर बीएसई में बुधवार को ल्युपिन में कमजोरी आयी। ल्युपिन का शेयर 11.70 रुपये या 1.56% की गिरावट के साथ 736.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,470.00 रुपये और निचला स्तर 727.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख