शेयर मंथन में खोजें

तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) को मिला बीएसएनएल (BSNL) से ठेका

दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) को बीएसएनएल (BSNL) से ठेका मिला है।

तेजस नेटवर्क्स को 336 करोड़ रुपये का यह ठेका बीएसएनएल की भारतनेट (Bharatnet) परियोजना के विस्तार के लिए मिला है। भारतनेट एक ग्रामीण ब्रॉडबैंड परियोजना है, जिसके तहत 1.5 लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर आधारित तेज गति के ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ा जायेगा।
उधर बीएसई में बुधवार को बाजार में गिरावट के बीच तेजस नेटवर्क्स के शेयर में हल्की कमजोरी आयी। तेजस नेटवर्क्स का शेयर 1.25 रुपये या 0.34% की गिरावट के साथ 365.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 472.20 रुपये और निचला स्तर 257.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख