शेयर मंथन में खोजें

डीएलएफ (DLF) ने अमेरिकी कंपनी को दी पट्टे पर जमीन

खबरों के अनुसार देश की सबसे रियल्टी कंपनी डीएलएफ (DLF) ने अमेरिका की सह-कार्य कंपनी वीवर्क (WeWork) को गुड़गाँव में पट्टे पर 2.25 लाख वर्ग फीट जमीन दी है।

इस जमीन का मासिक किराया 130 रुपये प्रति वर्ग फीट है। इससे पहले डीएलएफ ने एक अन्य सह-कार्य कंपनी स्कूटर (Skootr) को 60,000 वर्ग फीट जमीन पट्टे पर दी थी। 

दूसरी तरफ बीएसई में डीएलएफ का शेयर 200.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 200.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 205.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 2 बजे डीएलएफ के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.02% की मामूली वृद्धि के साथ 200.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख