शेयर मंथन में खोजें

वैस्कॉन इंजीनियर्स (Vascon Engineers) को टाटा स्टील (Tata Steel) से मिला ठेका

वैस्कॉन इंजीनियर्स (Vascon Engineers) को टाटा स्टील (Tata Steel) से ठेका मिला है।

वैस्कॉन इंजीनियर्स को यह ठेका अपनी सहायक कंपनी जीएमपी टेक्निकल सॉल्युशंस (GMP Technical Solutions) के जरिये प्राप्त हुआ, जिसके अंतर्गत 3 साल के भीतर 1,24,000 स्टील के दरवाजों औऱ खिड़कियों का उत्पादन तथा आपूर्ति की जानी है। इस खबर से वास्कॉन के शेयर में 1% से अधिक मजबूती आयी है।
बीएसई में वैस्कॉन इंजीनियर्स का शेयर 35.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 34.60 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 35.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 0.40 रुपये या 1.14% की मजबूती के साथ 35.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं टाटा स्टील का शेयर इस समय 1.60 रुपये या 0.28% की मजबूती के साथ 580.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख