शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने जम्मू-कश्मीर में शुरू की जल विद्युत परियोजना

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने जम्मू-कश्मीर में 300 मेगावाट की किशनगंगा जल विद्युत परियोजना शुरू कर दी है।

110 मेगावाट की तीसरी इकाई के आरंभ के साथ ही यह परियोजना पूर्ण रूप से शुरू हो गयी है। मार्च में ही बीएचईएल ने इसकी पहली दो इकाइयाँ शुरू की हैं। इस परियोजना में वार्षिक 135 करोड़ इकाई बिजली का उत्पादन किया जायेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 85.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 86.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 87.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 2.30 बजे बीएचईएल के शेयरों में 1.90 रुपये या 2.24% की मजबूती के साथ 86.90 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख