शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन के साथ मिल कर करेगा महिला खिलाड़ियों की मदद

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने महिला खिलाड़ियों की सहायता करने के लिए जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन (JSW Foundation) से हाथ मिलाया है।

बैंक अपने गर्ल पावर प्रोग्राम के तहत बॉक्सिंग (Boxing), जूडो (Judo) और कुश्ती (Wrestling) सहित 6 खेलों में 60 महिलाओं एथलीटों की सहायता करेगा। इस कार्यक्रम के तहत स्थापित खिलाड़ियों सहित जूनियर महिला एथलीटों को विश्व स्तर पर मुकाबला करने के लिए तैयार किया जायेगा। बैंक ने कहा है कि इस कार्यक्रम के पहले साल के लिए 60 खिलाड़ियों को शामिल कर लिया गया है।
उधर बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,794.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,827.05 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,832.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3 बजे बैंक के शेयरों में 35.85 रुपये या 2.00% की मजबूती के साथ 1,829.90 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख