शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण उछला शोभा (Sobha) का शेयर

आज शुरुआती कारोबार के दौरान ही शोभा (Sobha) के शेयर में 9% की जोरदार उछाल आयी है।

दरअसल कंपनी ने वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में अपना त्रेमासिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10.15 लाख वर्ग फीट जमीन की बिक्री की, जिसका कुल मूल्य औसतन 7,993 रुपये प्रति वर्ग फीट से करीब 812 करोड़ रुपये है। साल दर साल आधार पर कंपनी की तिमाही बिक्री मात्रा में 40.43% और बिक्री मूल्य में 31% की बढ़त हुई है।
बीएसई में शोभा का शेयर 508.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 535.00 रुपये पर खुला है। 9.50 बजे के आस-पास यह 46.60 रुपये या 9.17% की बढ़त के साथ 555.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख