शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मलेशिया में उतारे तीन नये व्यवसायिक वाहन

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मलेशिया में तीन नये व्यवसायिक वाहन (सीवी) पेश किये हैं।

170 से अधिक देशों में मौजूद देश की सबसे बड़ी सीवी निर्माता टाटा मोटर्स ने मलेशिया में टाटा सुपर एस (Tata Super Ace), टाटा अल्ट्रा 814 (Tata Ultra 814) और टाटा अल्ट्रा 1014 (Tata Ultra 1014) उतारे हैं। कंपनी ने इन वाहनों को मॉडर्न सीवी उपभोक्ताओं के लिए श्रेष्ठतर प्रदर्शन, विश्व स्तरीय कैबिन्स और उच्च भार उठाने की क्षमता के साथ तैयार किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 363.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 363.50 रुपये पर खुला है। साढ़े 10 बजे के आस-पास यह 1.40 रुपये या 0.39% की कमजोरी के साथ 362.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख