शेयर मंथन में खोजें

इंटरग्लोब एविेएशन (Interglobe Aviation) ने रद्द की एयर इंडिया (Air India) को खरीदने की योजना

सबसे बड़ी घरेलू विमानन कंपनी इंटरग्लोब एविेएशन (Interglobe Aviation) ने एयर इंडिया (Air India) को खरीदने के लिए बोली लगाने की योजना रद्द कर दी है।

अब तक इंटरग्लोब एविेएशन को एयर इंडिया के अधिग्रहण का सबसे प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। खबर यह भी थी कि इंटरग्लोब एविएशन, कतर एयरवेज (Qatar Airways) के साथ मिल कर एयर इंडिया के संयुक्त बोली लगा सकती है। मगर अब स्वयं कंपनी ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। घाटे में चल रही एयर इंडिया के लिए सरकार ने 28 मार्च 2018 को आवेदन माँगे थे। एयर इंडिया के लिए 14 मई तक आवेदन किया जा सकता है, जिसके जरिये सरकार कंपनी में अपना 76% हिस्सा बेचेगी।
उधर बीएसई में इंटरग्लोब एविेएशन का शेयर 1,448.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,458.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका सर्वाधिक भाव 1,470.00 रुपये और निचला स्तर 1,414.35 रुपये रहा है। इसके बाद 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 11.15 रुपये या 0.77% की बढ़त के साथ 1,459.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख