शेयर मंथन में खोजें

डाबर इंडिया (Dabur India) की इकाई ने पूरा किया दो दक्षिण अफ्रीकी कंपनियों का अधिग्रहण

डाबर इंडिया (Dabur India) की सहायक कंपनी ने दो दक्षिण अफ्रीकी कंपनियों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

इसकी सहायक कंपनी डर्मोविवा स्किन एसेंशियल ने डी ऐंड ए कॉस्मेटिक्स (D & A Cosmetics) और एटलांटा बॉडी ऐंड हेल्थ (Atlanta Body & Health) को खऱीदने के लिए शेयर खरीद समझौता किया था। कंपनी ने अब जानकारी दी है कि डर्मोविवा स्किन एसेंशियल ने यह सौदा पूरा कर लिया है। इसके साथ ही ये दोनों कंपनियाँ डाबर इंडिया की सहायक इकाइयाँ बन गयी हैं।
उधर बीएसई में डाबर इंडिया का शेयर 336.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 337.35 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका शिखर 344.00 रुपये और निचला स्तर 337.35 रुपये ही रहा है। 3.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 5.00 रुपये या 1.49% की बढ़त के साथ 341.60 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख