शेयर मंथन में खोजें

इरोज इंटरनेशनल (Eros International) ने आईपीएल (IPL) में शुरुआत के लिए मिलाया आरसीबी (RCB) से हाथ

इरोज इंटरनेशनल (Eros International) ने आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर (Royal Challengers Bangalore) या आरसीबी के साथ हाथ मिलाया है।

इरोज इंटरनेशनल का डिजिटल उपक्रम दुनिया की प्रमुख टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में किसी लीग टीम का मुख्य प्रायोजक बनने वाला पहला ओवर-द-टॉप (ओटीटी) मंच है। खबर है कि इस सौदे की रकम 54 करोड़ रुपये है, मगर कंपनी ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है।
उधर बीएसई में इरोज इंटरनेशनल का शेयर 176.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 177.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका शिखर 185.95 रुपये और निचला स्तर 176.70 रुपये रहा। अंत में कंपनी का शेयर 6.45 रुपये या 3.66% की बढ़त के साथ 182.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख