शेयर मंथन में खोजें

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने शुरू किया नया फैशन स्टोर

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने एक नये फैशन स्टोर का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने उत्तर प्रदेश में यह नया स्टोर खोला है, जिससे राज्य में इसके 57 फैशन और 17 कंपोजिट स्टोर हो गये हैं। इसके साथ ही भारत के 14 राज्यों के 145 शहरों में कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 172 हो गयी है, जिनमें 37 कंपोजिट और 135 फैशन स्टोर हैं।
उधर बीएसई में वी-मार्ट रिटेल का शेयर 2,194.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 2,174.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 2 बजे के करीब 2,240 रुपये तक उछला। अंत में कंपनी का शेयर 7.80 रुपये या 0.36% की कमजोरी के साथ 2,187.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख