शेयर मंथन में खोजें

आरपीपी इन्फ्रा (RPP Infra) को महाराष्ट्र में मिली सड़क परियोजना

आरपीपी इन्फ्रा (RPP Infra) को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम से एक सड़क परियोजना मिली है।

138.2 करोड़ रुपये के कार्य के तहत कंपनी को एनएच161ई पर 31.300 लंबी किमी सड़क की दो लेनिंग करनी है, जिसे 18 महीनों में पूरा किया जाना है।
बीएसई में आरपीपी इन्फ्रा का शेयर 279.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 282.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान यह 269.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 0.05 रुपये या 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 279.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख