शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) कर रही है अपोलो म्यूनिख (Apollo Munich) को खरीदने के लिए वार्ता

खबरों के अनुसार एचडीएफसी (HDFC), अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस (Apollo Munich Health Insurance) को खऱीदने के लिए वार्ता कर रही है।

खबर है कि यह सौदा 1,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। इस सौदे में एचडीएफसी प्रमुख बोलीकर्ता है और यह अपोलो म्यूनिख को अधिग्रहित करने के करीब है। गौरतलब है कि अपोलो म्यूनिख, अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) और जर्मनी की म्यूनिख रे (Munich Re) की साझा कंपनी (Joint Venture) है।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,829.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 1,830.05 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,846.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 7.00 रुपये या 0.38% की बढ़त के साथ 1,836.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख