शेयर मंथन में खोजें

सिंगापुर की मेरिल लिंच (Merrill Lynch) ने खरीदे आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर

सिंगापुर की मेरिल लिंच (Merrill Lynch) ने खुले बाजार में लेन-देन के जरिये आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के करीब 2.94 करोड़ शेयर खरीदे हैं।

2.94 करोड़ शेयर बैंक की 0.46% हिस्सेदारी हैं, जिनका मूल्य करीब 823.40 करोड़ रुपये है। मेरिल लिंच ने आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को 280 रुपये प्रति की दर से खरीदा है। गौरतलब है कि इस खबर का बैंक के शेयर पर शानदार प्रभाव पड़ता दिख रहा है।
बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 280.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 280.00 रुपये पर खुल कर 294.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक उछला। करीब 1.30 बजे यह 11.40 रुपये या 4.06% की कमजोरी के साथ 291.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख